फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिगम के 84 कर्मचारी होंगे पंचायती राज व निकायों में समायोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आर्थिक संकट झेल रहे जलनिगम विभाग से कर्मचारियों का बोझ कम करने का फैसला किया गया है। इसके लिए शासन की ओर से गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इसके अनुसार जलनिगम विभाग के फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों को पंचायती राज व नगर निकाय विभाग में समायोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से योजना को हरी झंडी मिलने के बाद शासन ने सभी जनपदों में कार्यरत जलनिगम विभाग से ऐसे कर्मचारियों की सूची तलब कर ली है। जिले से भी जलनिगम विभाग ने ऐसे 84 कर्मचारियों की सूची शासन को भेज दी है। शीघ्र ही इन कर्मचारियों को समायोजित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शासन से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार जलनिगम विभाग में कार्यरत जल कर लिपिक, पंप ऑपरेटर, प्लंबर, वर्क एजेंट, रनर, चौकीदार, फीटर, जूनियर फीटर, हैंडपंप मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन व पंप अटेंडेंट पर कार्यरत कर्मचारियों को समायोजित किया जाएगा। कमाई कम होने से निगम को कर्मचारियों का वेतन देने में भी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा था। वहीं कई कर्मचारी ऐसे भी है जिनकी विभाग को आवश्यकता नहीं रही क्योंकि अधिकांश कार्य टेंडर के माध्यम से ठेकेदारों से कराए जाने लगे हैं। ऐसे में इन कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाना जरूरी हो गया था।
जिले से भेजी गई कर्मचारियों की सूची
जलनिगम विभाग ने जिले में कार्यरत 84 पदों की पदवार सूची शासन को प्रेषित कर दी है। इसमें पंप आपरेटर के पद पर कार्यरत 30 सहित 24 चौकीदार, 14 हैंडपंप ऑपरेटर, पांच वेलदार, चार रनर, चार वर्क एजेंट और फीटर, जूनियर फीटर व पंप अटेंडेंट पद पर कार्यरत एक-एक कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें