फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: भाजपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी सहित 20 लोगों पर केस, सिपाही व चालक को पीटा था; वीडियो वायरल

Sat, 07 Sep 2024 07:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: पीड़ित विनय शंकर ने बताया कि भाजपा नेता और उसके लोगों ने कार में भी उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। मोबाइल भी छीनकर तोड़ दिया। मैंने थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के अलीनगर स्थित विद्युत निगम के विजिलेंस विभाग के कार्यालय के समीप विजिलेंस विभाग के सिपाही और कार्यालय में संविदा पर कार्यरत वाहन चालक को पीटने और वाहन में जबरदस्ती भरकर ले जाने आरोप में भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी, मदन चौहान समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध पुलिस ने शनिवार को अलीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में शनिवार की रात घंटों पंचायत चली, लेकिन सुलह नहीं हो सका।

विज्ञापन




मारपीट की घटना के बाबत पीड़ित विनय शंकर पटेल ने पुलिस के दो गई तहरीर में बताया कि वह ग्राम-धानापुर थाना रोहनिया जिला वाराणसी का रहने वाला हूं। वह वर्तमान में प्रवर्तन दल चन्दौली के कार्य सरकार के लिए अनुबंधित वाहन बोलेरो का चालक है।
विज्ञापन


उसने बताया कि शुक्रवार को शाम लगभग पौने चार बजे आफिस प्रवर्तन दल चंदौली अलीनगर में मौजूद था कि मदन चौहान व सुर्यमनी तिवारी अपने 15-20 अज्ञात साथियों के साथ आकर मुझे गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए मारने-पीटने लगे। सरकारी कार्य कर रहे हेड कांस्टेबल विनोद कुमार मुझे बचाने आये तो उनकी वर्दी पकड़कर उन्हें भी खींच लिए और उन्हें मारने लगे।
विज्ञापन


इसके बाद हम दोनों को खींचकर मारते-पीटते हुए सड़क पर खड़ी सफेद रंग की गाड़ी में जबरदस्ती बैठाकर ले गए। बताया कि गाड़ी में मारते-पीटते रहे और इधर-उधर घुमाते रहे। इस दौरान मोबाइल छिनकर तोड़ दिया। एएसपी विनय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद और 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें