फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को धक्का मारने के बाद घर में घुसी अनियंत्रित कार

विज्ञापन
पड़ाव के जलीलपुर चौकी परिसर में खड़ी क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पडाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चौरहट गांव के समीप पड़ाव-रामनगर रोड पर रविवार को कार महिला को धक्का मारते हुए एक मकान में जा घुसी। गनीमत रही कि मकान में रहनेवाले बाल-बाल बच गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को पड़ाव स्थित अस्पताल में भर्ती कराया और कार को कब्जे में कर जलीलपुर चौकी ले आई।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर ढाई बजे के लगभग वाराणसी निवासी गोविंद यादव परिवार के साथ लखनिया दरी घूमकर वापस लौट रहे थे। वहीं चौरहट गांव में भोजपुर निवासी अनीता पटेल (40) अपने तीन बच्चों के साथ कपड़े खरीदने पड़ाव बाजार जा रही थी। गोविंद की कार ने चौरहट-साहुपुरी मोड़ के समीप पहुंचते ही अनियंत्रित होकर सामने से गुजर रही अनीता को जोरदार धक्का मार दिया। इसके बाद कार एक मकान में जा घुसी। दुर्घटना के बाद घायल महिला और उसके बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना जलीलपुर पुलिस चौकी को दी और घायल को पड़ाव स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के बच्चे बाल-बाल बच गए हैं पर महिला के कमर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें