प्रदेश के लोक निर्माण तथा सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव गुरुवार को जिले में होंगे।
वे
यहां अनेक योजनाओं के पूर्ण होने पर उनका लोकार्पण करेंगे। इन योजनाओं में
प्रमुख रूप से सोगाईं, धनकुवारी, महदेउर, बलुआ पंप कैनाल के अलावा कुंडा
पंप नहर और कर्मनाशा नदी पर स्थापित 16 पंप कैनालों के स्वतंत्र फीडर से
जोड़ने सहित अन्य विकास कार्य शामिल हैं।
इनमें कुछ नई हैं और कुछ का
जीर्णोद्धार किया गया है। इस संबंध में भूपौली पंप कैनाल पर सुबह 12 बजे
समारोह आयोजित है।
शिवपाल के आगमन को देखते हुए बुधवार को पूर्व सांसद
रामकिशुन यादव, पूर्व विधायक प्रभुनारायण यादव, सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण
राजभर ने भूपौली पंप कैनाल पहुंचकर वहां का जायजा लिया।
पूर्व सांसद ने
कहा कि सूबे की सरकार जनपद के विकास के लिए सदैव तत्पर रही है।
यही वजह है
कि जनपद में विकास कार्य धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण
राजभर ने कहा कि लगभग नौ हजार लाख रुपये लागत की परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी
हैं, जिन्हें सूबे के लोक निर्माण व सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव जनता को
समर्पित करेंगे।
पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि भूपौली पंप
कैनाल का लोकार्पण दोपहर 12 बजे आयोजित है। वहीं जिला प्रशासन ने मंत्री के
आगमन को देखते हुए सभी तैयारियों को पूर्ण कर समीक्षा बैठक भी की।
गौरतलब
है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बरसों पहले जनपद आगमन के दौरान इन सभी
कार्य योजनाओं की घोषणा की थी, जो अब पूर्ण हो चुकी हैं। इसके अलावा जनता
को उम्मीद है कि जनपद को कुछ नयी विकासपरक योजनाओं का सौगात जनपद को मिल
सकती है।