वाराणसी के अस्सी स्थित यूनिवर्सल ताइक्वांडो एकेडमी में आयोजित ताइक्वांडो
कलर बेल्ट प्रतियोगिता में पड़ाव के खिलाड़ियों ने दम दिखाया।
युवा
ताइक्वांडो एकेडमी पड़ाव के राहुल चौहान, मनीष जायसवाल, आदित्य गुप्ता,
श्याम पासवान, अभिषेक पासवान ह्वाइट से येलो ग्रेड बेल्ट जीता।
येलो ग्रेड
से ग्रीन ग्रेड में प्रवेश पाने वालों में विकास सिंह, अवधेश पटेल, ग्रीन
से ग्रीन वन बेल्ट में ओम प्रकाश ठाकुर ने प्रवेश किया।
इस मौके पर
एसोसिएशन के तकनीकी अधिकारी अबिमत कुमार सिंह, कोच रजत मिश्र, सौरभ सिंह,
नरायन,आशीष कुमार, इकबाल अहमद, अरविंद यादव आदि उपस्थित रहे।
सभी
खिलाड़ियों को युवा ताइक्वांडो के कोच अरविंद याद व ने बेल्ट बांध कर
सम्मानित किया।