फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदासी के जाम पर नहीं लग पा रहा लगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदासी के जाम पर नहीं लग रही लगाम
विज्ञापन

- सुबह भीषण जाम में धूल के बीच खड़े रहे स्कूली बच्चे और लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-24
पीडीडीयू नगर। चंदासी कोल मंडी में रोजाना लग रहे भीषण जाम पर लगाम नहीं लग पा रही है। शुक्रवार को सुबह दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। स्कूली बच्चे और स्टेशन जाने वाले यात्री कोयले की धूल के बीच घंटों तक जाम में फंसे रहे। मौके पर एक भी पुलिसकर्मी नहीं दिखायी दिए।
विज्ञापन

एशिया की सबसे बड़ी कोल मंडी चंदासी में जाम की समस्या नासूर बन चुकी है। यहां रोजाना सुबह से लेकर शाम तक जाम लग रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि महीनों से आधी सड़क घेरकर सैकड़ों ट्रकें खड़ी हैं। इन ट्रकों को हटाने के लिए यातायात विभाग कई बार चालान कर चुका है इसके बावजूद भी ट्रकें नहीं हटीं। देश के प्रमुख रेलवे स्टेशन पीडीडीयू जंक्शन होने के नाते इस मार्ग से रोजाना हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। वहीं दर्जनों स्कूल हैं। जिनके वाहन अक्सर जाम में फंस जाया करते हैं। शुक्रवार की सुबह आठ बजे भी चंदासी में भीषण जाम लगा। स्कूली बसों के साथ ऑटो, दो पहिया वाहन भी घंटों एक जगह पर खड़े रहे। मौके पर एक भी पुलिसकर्मी भी नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें