थानाध्यक्ष गगनराज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की हत्या ईंट से कूंचकर की गई है। मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में वृद्धा की हत्या से दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हत्यारे को जल्द से जल्द पकड़कर कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी वारदात न कर सके।