फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बसों का परिचालन शुरू

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर स्थित बस स्टैंड पर खड़ी बसें। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लॉकडाउन में अधिकारियों ने लोगों को राहत देना शुरू कर दिया है। जनपद की सीमा के भीतर जिला प्रशासन की ओर से बसों का परिचालन शुरू कर दिया गया है। बुधवार को सैयदराजा और चकिया जाने के लिए दो बसें पीडीडीयू नगर स्थित रोडवेज खड़ी रही। लेकिन यात्रियों के नहीं आने से बसें गंतव्य के लिए रवाना नहीं हुई। कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश मे 25 मार्च से लॉकडाउन किया गया। संक्रमण के पांव पसारने के कारण सबसे अधिक संक्रमित इलाकों को रेड जोन में और इसी प्रकार कम संक्रमित क्षेत्र को ऑरेंज जोन में रखा गया है। वही जहाँ कोरोना संक्रमण के एक भी मामले नहीं आये उसे ग्रीन जोन में रखा गया है।
विज्ञापन

जोन के अनुसार जिला प्रशासन की ओर से छूट भी दी गयी है। जनपद में जिलाधिकारी को ओर से सशर्त दुकानों को खोलने की छूट दी गयी है। इसी क्रम में जनपद के भीतर बसों का परिचलन भी शुरू कर दिया है । बुधवार को सैयदराजा और चकिया जाने के लिय चंदौली डिपो को दो बसें काशी डिपो से पीडीडीयू नगर स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह सात बजे पहुंचीं। चकिया जाने वाले बस के चालक पप्पू प्रसाद ने बताया कि बसों में 60 सवारी बैठने की क्षमता है लेकिन सिर्फ 25 सवारी ही बैठाई जाएंगी। बताया कि सुबह से दोपहर तक कोई भी सवारी नहीं मिली है। यदि शाम पांच बजे तक सवारी नही मिलेगी तो बसे चकिया और सैयदराजा के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें