फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में हादसाः जनवादी पार्टी की रैली में जा रही कार्यकर्ताओं से भरी बस पलटी, 10 से ज्यादा घायल

Wed, 24 Nov 2021 11:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

बिहार के भभुआ से जनवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही अनियंत्रित बस चंदौली के एक गांव में बिजली के पोल से टकराकर नहर किनारे पलट गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में जनवादी पार्टी की रैली में शामिल होने के लिए बिहार के भभुआ से पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही बस बुधवार की रात चकिया-चंदौली मार्ग पर मुरकौल गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में  10 से ज्यादा कार्यकर्ता आंशिक रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकारी होते ही शहाबगंज थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से निकालकर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। घटना के बाद चालक फरार हो गया। भभुआ के सुरेंद्र चौहान 18 कार्यकर्ताओं को लेकर लखनऊ रैली में जा रहे थे। मुकरौल गांव के पास अनियंत्रित बस बिजली के पोल से टकराकर नहर किनारे पलट गई।

संयोग अच्छा था कि बिजली कटी थी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी होते ही शहाबगंज थाना प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंच गए और सभी को बाहर निकाला। 10 से ज्यादा लोग आंशिक रूप से जख्मी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें