फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी हुई बीपी, शुगर सहित अन्य जीवन रक्षक दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दावा किया गया था कि कोरोना काल के बाद दवाएं सस्ती होंगी पर स्थिति इसके विपरीत दिख रही है। वास्तविकता यह है कि ये दवाएं सस्ती होने की बजाए महंगी हो गई हैं। बीपी व शुगर सहित अन्य जीवन रक्षक दवाओं के दाम बढ़ने से इनके मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उनकी जेब पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है।
विज्ञापन

महंगी हुई दवाओं में ब्लड प्रेशर से संबंधित दवाओं के मूल्य में चार से पांच रुपये प्रति 10 गोली या कैप्सूल की बढ़त हुई है। वहीं शुगर (डायबीटिज) की दवा भी महंगी हुई है। वहीं पैरासीटामॉल दवा की कीमत में भी उछाल आया है। दवाओं के दाम बढ़ने से इनका उपयोग करने वाले मरीज व उनके परिजन परेशान हैं। उनका कहना है कि कोरोना काल में आमदनी कम होने के बावजूद महंगी दवाएं खरीदना उनके लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सरकार ने दावा किया था कि कोरोना संक्रमण के काबू में आने के बाद जीवन रक्षक दवाओं के मूल्य में कमी की जाएगी पर अब तक ऐसा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें