फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरे में युवक का शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
भभुआ। सोनहन थाना अंतर्गत धर्मपुरा गांव में शनिवार को बोरे में अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। लोगों ने युवक की हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

सोनहन थाना के धर्मपुरा गांव में शनिवार को कुछ युवक बाजार की ओर जा रहे थे कि तभी उन्होंने देखो की एक बोर को कुछ कुत्ते नोंच रहे है। जिस पर युवकों को शक हुआ तो उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो समझा आया कि इसमें किसी को बांध कर फेंका गया है। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे को खोला तो उसमें युवक का शव पड़ा मिला। बोरे में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों के अनुसार युवक की हत्या कर शव को बोरे में बांधकर यहां फेंक दिया गया होगा। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भभुआ स्थित सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस अब बोरे में शव मिलने की गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें