फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिओ टैगिंग व मैपिंग के बाद बनेंगे बोर्ड परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारियों को अमली जामा पहनाने के लिए जिला स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार स्कूलों की जिओ टैगिंग और मैपिंग के बाद ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। वहीं राउटर के जरिए सभी केंद्रों को एनआईसी से जोड़ा जाएगा। जहां तैनात पर्यवेक्षक केंद्रों की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा तैयार किए गए मोबाइल एप से विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को स्वयं मैपिंग करनी होगी। यह एप परिषद की वेबसाइट पर सभी विद्यालयों के पैनल पर उपलब्ध है। प्रधानाचार्य मोबाइल एप को अपने एंड्राइड फोन में डाउनलोड करेंगे। इसके बाद विद्यालय प्रांगण से इस एप में विद्यालय की यूजर आईडी व पासवर्ड से लॉगिन करेंगे, जिससे विद्यालय का अक्षांश और देशांतर (लैंगीट्यूड व लांगीट्यूड) वेबसाइट के सर्वर पर स्वत: दर्ज हो जाएगा। निरीक्षण टीम की ओर से स्थलीय परीक्षण के समय मैपिंग व जिओ टैगिंग की प्रमाणिकता की जांच कर संस्तुति की जाएगी। साथ ही राउटर के माध्यम से परीक्षा केंद्रों को एनआइसी से भी जोड़ा जाएगा, जिसके माध्यम से शासन या जिला स्तर से परीक्षा केंद्र का आनलाइन अवलोकन किया जा सकेगा। इसके लिए प्रधानाचार्य को इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर की व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें