फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पं दीनदयाल उपवन में भाजपा अध्यक्ष: कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी, काम लेने और काम करने का होना चाहिए गुर

Mon, 01 Mar 2021 02:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करने भाजपा अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी दौरे के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चंदौली पहुंचे, जहां उन्होंने पड़ाव में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में पंडित जी को नमन किया। भाजपा आईटी सेल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक से पहले दीप जलाया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कार्यकर्ताओं में काम लेने और काम करने दोनों का गुर होना चाहिए। भाजपा परिवार वाद से नहीं बल्कि विचारों से चलती है। यहां आज का कार्यकर्ता कल का नेता है। कार्यकर्ता अब विधान सभा चुनाव की तैयाार में जुट जाएं।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जम्मू से केरल तक कई राजनीतिक दल परिवार की जय जयकार कर रहे हैं। वहीं, भाजपा महान पुरुषों के विचारों को आगे बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्मयोगी नेता हैं। यह पार्टी की बड़ी पूंजी है। इसे संभालना है।

सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी परिवारवाद से आगे नहीं बढ़ सकती है। भाजपा में ही मां भारती की सेवा करने का मौका मिलता है। यह ईश्वर का आशीर्वाद है कि भाजपा में काम करने का मौका मिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी नेता भी हैं और कार्यकर्ता भी। मैं आज अध्यक्ष हूं, कल नहीं रहूंगा लेकिन कार्यकर्ता हमेशा रहूंगा।

विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पं दीनदायल को पुष्प अर्पित किए। - फोटो : अमर उजाला
पार्टी पदाधिकारियों को लोगों से मिल जुल कर रहने की सीख देते हुए कहा कि आज प्रभारी बनें लेकिन भारी नहीं। पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मंडल और पदाधिकारी 15 दिनों में बूथ की बैठक करें। इसमें एजेंडा तय होना चाहिए। बैठक पूरी तैयारी और कसावट के साथ होनी चाहिए।

हर किसी को पद के साथ जिम्मेदारी से जोड़ें, मुद्दे पर बोलें और मुद्दा स्पष्ट होना चाहिए। पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को जानें, उसमें सभी वर्गों महिलाओं, युवाओं, एससी, एसटी, ओबीसी, वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी है या नहीं यह भी देखें। लोगों के बीच जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने अप्रैल 2021 तक सशक्त मंडल, सितंबर तक शक्ति मंडल, 25 दिसंबर तक पन्ना प्रमुख सशक्त बना लेने का टारगेट दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक 30 वोटरों पर एक पन्ना प्रमुख होगा। जनवरी माह तक बूथों की बैठक करें। प्रत्येक बूथ पर 200 लोगों का ग्रुप होना चाहिए। यहां एक राष्ट्रीय, एक प्रदेश और एक स्थानीय कंटेंट होना चाहिए। यहां से विधायक सांसद विकास कार्य की रूप रेखा तय करें।

नड्डा ने सोशल मीडिया ग्रुप के कार्यकर्ताओं को हमेशा मूल्यांकन की सीख दी। बंगाल चुनाव पर कहा कि बंगाल में काफिले पर हमला हुआ, अब हम दीदी को रोकेंगे। भाजपा रण क्षेत्र में तलवार निकल गई तो लड़कर ही निकलेंगे। यूपी के हालात पर चर्चा करते हुए कहा कि यूपी में पांच साल पहले क्या था, आज विकास हो रहा है। विकास किया है और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें