फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यवसायी को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। स्थानीय थाना के खिलची गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार की देर शाम सराफा व्यवसायी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता (32) के पैर में गोली मार कर जख्मी कर दिया। बदमाश व्यवसायी से कुछ लूट पाते तब तक ग्रामीण पहुंच गए और यह देख बदमाश भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। यहां व्यवसायी की हालत गंभीर देख कर चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इलिया कस्बा निवासी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता का सवैया महलवार गांव में सराफा एवं बर्तन की दुकान है। शुक्रवार की शाम छह बजे धर्मेंद्र दुकान बंद करके रोज की तरह बाइक से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही इलिया-धरौली मार्ग पर खिलची गांव के समीप पहुंचे थे कि बाइक सवार दो बदमाश ओवरटेक कर के सराफा व्यवसायी को रोक लिया। बदमाशों ने पहले मोबाइल छीनने का प्रयास किया और बाइक की चाबी निकालने लगे। मगर सराफा व्यवसायी हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों से भिड़ गए। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचने लगे। ग्रामीणों को आता देख बदमाश अपने पास लिए असलहे से व्यवसायी धर्मेंद्र के पैर में गोली दी और धरौली की तरफ भाग निकले। दाहिने पैर में गोली लगने के बाद धर्मेंद्र सड़क पर गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल धर्मेंद्र को इलाज के लिए चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घायल को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सूचना पाकर एडिशनल एसपी सुखराम भारती, सीओ रामवीर, थानाध्यक्ष अमित कुमार पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू की। बदमाशों की धड़ पकड़ के लिए पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी है। इस संबंध में एडिशनल एसपी सुखराम भारती ने कहा कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें