फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला, भागे अधिकारी और मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। नगर के नेशनल इंटर कॉलेज मतदान के दौरान दोपहर 12 बजे मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों के हमले से 12 लोग जख्मी हो गए। वहीं हमले से बचने के लिए मतदाताओं के साथ पीठासीन, मतदान अधिकारी और बीएलओ भाग निकले। इससे चार बूथों पर एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा।
विज्ञापन

नेशनल इंटर कॉलेज में सखी बूथ बनाया गया है। यहां चार बूथ मनाए गए हैं। यहां सुबह से सामान्य प्रक्रिया के तहत मतदान शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे मतदाताओं की लाइन लगी थी। इसी बीच मतदान केंद्र परिसर में स्थित पेड़ पर मौजूद मधुमक्खियों के छत्ते में किसी पक्षी ने चोच मार दिया। इससे मधुमक्खियां भड़ गई और मतदान के लिए कतार में लगे मतदाताओं पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों से हमला को देख मतदाता इधर इधर भागने लगे। वहीं बीएलओ, मतदान कर्मी और पीठासीन अधिकारी भी वहां से भाग कर छिपकर जान बचाई। इसके बाद लोगों ने धुंआ करके मधुमक्खियों को मतदान केंद्र से भगाया। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया फिर से शुरू हुई। सूचना पाकर आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली। इसके पूर्व एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें