फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ पर पहुंचे तो पता चला कि पड़ चुका है वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान लोगों ने गड़बड़ी किये जाने का आरोप लगाया। सोमवार को मतदाताओं के बूथ पर पहुंचने से पहले ही किसी के द्वारा मतदान किये जाने का मामला सामने आया। पीडीडीयू नगर के सब्जी मंडी निवासी विवेक मतदान के लिए इस्टर्न बाजार स्थित कम्पोजिट विद्यालय स्थित बूथ संख्या 81 पर पहुंचे। जहां पीठासीन अधिकारी ने बताया कि उनके नाम पर मतदान हो चुका है। विवेक ने बताया उन्होंने अधिकारियों को बताया कि उनके द्वारा अभी मतदान नहीं किया गया है। यहां तक कि उन्होंने अपनी उंगली तक दिखाई लेकिन अंत तक उन्हें मतदान नहीं करने दिया गया। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची से उनकी फोटो भी गायब थी। इसके अलावा एक अन्य मतदाता ने भी शिकायत की कि 81 बूथ संख्या पर उनके नाम का वोट भी किसी ने दे दिया था। जिसके चलते वे वोट नहीं दे पाये। इस दौरान वहां मौजूद बीएलओ शांति देवी ने बताया कि सुबह कुछ लोगों ने बूथ संख्या 81 पर गड़बड़ी की शिकायत लोगों ने की थी। उन्होंने कहा कि इस बात लेकर जब पीठासीन अधिकारी से मिलने की कोशिश की तो उनको मिलने नहीं दिया गया।
विज्ञापन

रिपोर्ट - कमलजीत सिंह
बाइट - 1100
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें