फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बार के पदाधिकारी ने किया पदभार ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन चंदौली के सभागार में शुक्रवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निवर्तमान महामंत्री जन्मेजय सिंह ने पदभार सौंपा। वहीं सभी पदाधिकारियों को बार के प्रति उनकी जिम्मेदारी के लिए सजग किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कचहरी परिसर में जो कुछ भी निर्माण अभी तक हुआ है। उसमें बार की भूमिका अहम रही है। इस बार ने अधिवक्ता हितों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष किया है। अतः आप सभी से यह अपेक्षा की जाती है कि आप इस बार की मर्यादा को सदैव बढ़ाने का काम करेंगे। जिस पर अध्यक्ष सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों ने अपने वरिष्ठ व कनिष्ठ सदस्यों के सामने अपनी जिम्मेदारियां को मर्यादित ढंग से पूरा करने का भरोसा दिलाया। चार्ज देने के पहले राष्ट्रगान किया गया एवं बार के वरिष्ठ पंचानंद पांडेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद दिया। इस दौरान विद्या चरण सिंह, शहाबुद्दीन, शमसुद्दीन, सुल्तान अहमद, रमाकांत सिंह, संतोष सिंह, राजबहादुर सिंह,गोविंद गोस्वामी, राजेंद्र प्रसाद पाठक, आनंद सिंह, अनिल सिंह पंकज सिंह, रामाशंकर यादव, उज्जवल स्वरूप श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें