फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता रथ रवाना

Tue, 31 Jan 2017 12:58 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
जागरूकता रथ को रवाना करते डीएम
विज्ञापन
जनपद के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से मतदाता जागरूकता रथ रवाना हुआ। इसके जरिये लोगों को वोट का महत्व बताया गया और अधिकाधिक वोट देने की अपील की।
विज्ञापन

डीएम कुमार प्रशांत ने उक्त जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से आह्वान किया कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा बनें और अपने बूथ पर जाकर वोट जरूर डाले। आप सभी का वोट बहुमूल्य है इसका उपयोग एक मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिए जरूर करें।
इस मौके पर डीएम कुमार प्रशांत ने कहा कि उक्त मतदाता जागरूकता रथ जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करेगी। इसके जरिए मतदाताओं को वोट के महत्व की जानकारी दी जाएगी, ताकि मतदाता वोट के लिए अपने बूथ पर पहुंचकर मतदान कर सकें। डीएम ने बताया कि नक्सल क्षेत्र नौगढ़ में भी मतदाता जागरूकता रथ जायेगा जिससे वहॉ के मतदाता अपने मताधिकार के प्रति जागरूक हो सके। उक्त रथ पर बूढ़े हो या जवान, सभी करे मतदान। वोट डालने जाना है, अपनी सरकार बनाना है। लोकतंत्र का भाग्य विधाता, होता जागरूक मतदाता का बैनर, पोस्टर लगे थे। इसके अलावा रथ पर ध्वनि विस्तारक यंत्र के जरिए मतदाता जागरूकता गीतों का प्रसारण भी होगा। इसके अतिरिक्त उक्त रथ पर डीएम की आवाज की रिकार्डिंग का भी प्रसारण होगा, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा जनपदवासियों को संदेश जारी किया गया है।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राजेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीकृष्ण त्रिपाठी, सहायक निर्वाचन अधिकारी रामजतन राम, डिप्टी कलेक्टर दीप्ति देव यादव, जिला बचत अधिकारी रविन्द्र प्रताप यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें