जांच के दौरान वाहन से बरामद रुपये।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्थानीय पुलिस ने रविवार की देर शाम माल्दह पुलिया के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान कपड़ा व्यवसायी के वाहन से 05 लाख 66 हजार रुपये बरामद किये। बाद में पुलिस बरामद रुपयों को लेकर थाने ले आयी और पड़ताल में जुट गयी। चुनाव के दौरान रुपयों के इधर उधर ले जाने व चुनाव को प्रशासन सक्रिय है। जिसके तहत जगह-जगह वाहनों की जांच की जा रही है। रविवार की शाम लगभग छह बजे फ्लाइंग स्कार्ट के मजिस्ट्रेट रबिश कुमार सिंह तथा एसडीएम चकिया जवाहरलाल श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल मातहतो संग वाहनों की जांच कर रहे थे।
इसी दौरान चकिया की ओर से एक वाहन आता दिखाई दिया तो जांच टीम ने माल्दह पुलिया के समीप रोककर गाड़ी में बैठे लोगों से पूछताछ की।
शक होने पर चार पहिया वाहन की तलाशी ली गयी तो उसमें से पांच लाख 66 हजार 70 रुपये बरामद हुए। जिसके बाद पुलिस वाहन में बैठै पंकज वर्मा और अरविंद मिश्रा नामक दो व्यक्तियों को अपने साथ थाने ले आयी। पुलिस के अनुसार दोनों ने खुद को कपड़ा व्यवसायी बताया है। कहा कि इस मामले में दस्तावेज मांगे गए हैं।