फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सावन मेला को देखते हुए पीडीडीयू जंक्शन पर चलाया गया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सावन माह में बाबा बैजनाथ धाम जाने वाली ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए आरपीएफ ने सोमवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों से यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करने, जहरखुरानों से बचाव के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान वैद्यनाथ धाम जाने वाली ट्रेनों में डाॅग स्क्वाॅड के साथ जांच की गई।
विज्ञापन

सावन की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है। सावन महीने में द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए ट्रेनों से जाने वाले कांवड़ियों की पीडीडीयू जंक्शन पर भीड़ उमड़ती है। सावन के पहले दिन बाबा के जलाभिषेक लिए कांवड़ियों के जाने का सिलसिला शुरू जाता है। पीडीडीयू जंक्शन से कांवड़िया ट्रेनों से बिहार के सुल्तानगंज पहुंचते हैं। यहां गंगा जल कांवड़ में लेकर बाबा वैद्यनाथ धाम के लिए यात्रा शुरू करते हैं। ऐसे में पीडीडीयू स्टेशन पर सुरक्षा प्रशासन के लिए चुनौती होती है। इसको देखते हुए आरपीएफ ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में डॉग स्क्वाॅड के साथ आरपीएफ ने जागरूकता अभियान शुरू किया। इस दौरान यात्री हाल, फुट ओवरब्रिज, वेटिंग हाल में यात्रियों को यात्रा के दौरान अनजान लोगों से दोस्ती न करने, खाने-पीने का सामान न लेने, संदिग्ध वस्तु अथवा संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर इसकी सूचना आरपीएफ को देने का आह्वान किया गया। इस दौरान डॉग स्क्वॉड के साथ बैजनाथ धाम और सुल्तानगंज की ओर जाने वाली ट्रेनों में जांच की गई। अभियान में एसआई सरिता गुर्जर, अश्वनी कुमार, आरक्षी श्याम सुंदर यादव, दीपक कुमार, एसके त्रिपाठी, डीके यादव आदि शामिल रहे। आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें