फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में टकराई ऑटो रिक्शा, चालक की मौत, छह जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर रमऊपुर गांव के सामने काली शहीद मजार के पास बुधवार की सुबह बिहार की तरफ से आ रहा ऑटो रिक्शा ट्रक से टकरा गया। इस घटना में आटो चालक की मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार छह लोग जख्मी हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आटो के परखच्चे उड़ गए। वहीं लोग अंदर फंस गए। पुलिस ने मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायलों को जिला अस्पताल भेजा। ऑटो सवार सभी लोग बिहार के मोहनियां से विंध्याचल दर्शन पूजन के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन

कैमूर जिले के मोहनियां के ब्रह्मौर गांव के छह लोग बुधवार की तड़के ऑटो से विंध्याचल दर्शन पूजन के लिए निकले थे। ऑटो मोहनियां के बंबोर निवासी धर्मेन्द्र शाह (42) चला रहा था। सुबह छह बजे के करीब ऑटो सैयदराजा थाना के रमऊपुर स्थित काले शहीद मजार के समीप पहुंचा था कि ट्रक को ओवर टेक करने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित हो गया और आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा भिड़ा। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया। तेज टक्कर की वजह से आटो का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से फंसे चालक को बाहर निकाला लेकिन तब तक चालक धर्मेन्द्र शाह की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने ऑटो में सवार जख्मी यमुना पासी (60), वशिष्ठ पासी (32), चना कोहार (50) ,सियाराम पासी (35), मीना देवी (28), मोहन (50) को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने इसकी सूचना मृत धर्मेन्द्र और घायलों के परिवार वालों को दी। सूचना पाकर परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए। ब्रह्मौर निवासी अनिल कुमार पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना में ऑटो चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों को जिला में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें