फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फूट- फूट कर रोया परिचालक, पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास, बोला- वेतन नहीं मिल रहा कैसे जिंदा रहें

Wed, 05 Aug 2026 03:35 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: तीन माह से वेतन न मिलने से परेशान एक परिचारक ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास कर दिया। घटना सैयदराजा इंटर कॉलेज की है। शिक्षकों व कर्मियों की सुझबूझ से बड़ी घटना टल गई। 
विज्ञापन
फूट-फूट कर रोया परिचालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में बुधवार सुबह प्रार्थना सभा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तीन माह से वेतन न मिलने से क्षुब्ध एक परिचारक ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास कर दिया। मौके पर मौजूद शिक्षकों और कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और आग लगाने से रोक दिया। उनकी सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


नेशनल इंटर कॉलेज में कार्यरत दो बाबू और दो परिचारकों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी के कारण कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इसी से परेशान परिचारक संतोष कुमार मिश्रा बुधवार सुबह प्रार्थना सभा के दौरान पेट्रोल से भरा गैलन लेकर विद्यालय पहुंचे। उन्होंने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़क लिया और आग लगाने का प्रयास किया।

घटना को देखते ही विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और अन्य लोग दौड़ पड़े। सभी ने मिलकर संतोष कुमार मिश्रा को काबू में लिया और किसी तरह उन्हें आग लगाने से रोक दिया। यदि कुछ सेकंड की भी देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सैयदराजा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक धमेंद्र सिंह को भी घटना से अवगत कराया गया, जिसके बाद डीआईओएस स्वयं विद्यालय पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी ली।

परिचारक संतोष कुमार मिश्रा का आरोप है कि तीन माह से वेतन न मिलने के कारण उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बार-बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद वेतन भुगतान नहीं होने से वे मानसिक रूप से परेशान थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाने का प्रयास किया।

सैयदराजा थाना प्रभारी अशोक मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया जानकारी मिली है कि संबंधित कर्मचारियों का लगभग तीन माह का वेतन बकाया है। मामले की सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक को दे दी गई है। डीआईओएस भी मौके पर पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें