फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में बायोमेट्रिक के जरिए छात्र-छात्राओं की लगेगी हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जनपद के स्कूलों में बायोमेट्रिक के जरिए छात्र-छात्राओं की हाजिरी लगेगी तभी उन्हें दशमोत्तर छात्रवृत्ति मिलेगी। शासन ने 15 दिनों के अंदर सभी विद्यालयों में इसकी व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। हर साल हजारों छात्र छात्रवृत्ति के लिए आनलाइन आवेदन करते हैं। प्रक्रिया की पारदर्शिता बरकरार रखने के लिए शासन ने बायोमेट्रिक के जरिए विद्यार्थियों की उपस्थिति लगवाने का निर्देश दिया है। हाई स्कूल व इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए अब आधार बेस डेटा के साथ आनलाइन आवेदन करना होगा। शासन के मानक के अनुरूप जिन छात्रों का बायोमेट्रिक उपस्थिति का डेटा उपलब्ध नहीं होगा, उन्हें छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है। ऐसे में समाज कल्याण विभाग ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों को निर्देशित किया है। ताकि कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहने पाए। जनपद के अधिकांश राजकीय, शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में बायोमेट्रिक से छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की व्यवस्था नहीं है। स्कूलों में सिर्फ अध्यापकों की हाजिरी बायोमेट्रिक से लगती है। समस्त विद्यालय प्रबंधन को पंद्रह दिनों के अंदर उपकरण खरीदने होंगे।
विज्ञापन

स्कूल न जाने वाले भी पा जाते हैं छात्रवृत्ति
चंदौली। दरअसल, स्कूलों में छात्रवृत्ति आवेदन में काफी झोल रहता है। कई छात्र ऐसे होते हैं, जिनका सिर्फ विद्यालयों में नामांकन होता है। वे स्कूलों से गायब ही रहते हैं। इसे रोकने के लिए शासन ने प्रणाली में बदलाव किया है। अब सिर्फ नियमित स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को ही दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिलेगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र कुमार मौर्य ने कहा जनपद के सभी लेकर प्रधानाचार्यों को सूचित किया है। बायोमेट्रिक के जरिए छात्र छात्राओं की हाजिरी लगेगी उसी के आधार पर उन्हें छात्रवृत्ति दी जाएगी। आधार बेस आनलाइन डेटा न होने पर छात्र छात्रवृत्ति से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें