फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सपा की महिला नेता का गला दबाकर मारने के प्रयास, छेड़खानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सपा की एक महिला नेता ने बहादुरपुर के पूर्व प्रधान व सपा कार्यकर्ता वीरेंद्र यादव पर गला दबाकर हत्या का प्रयास करने और छेड़खानी का आरोप लगाया है। वहीं, वीरेंद्र यादव ने इन आरोपों को निराधार बताया। कहा कि विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट हुई, जिसमें उन्हें चोटें आई हैं। दोनों पक्षों ने मुगलसराय कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। देर शाम पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

महिला नेता ने तहरीर में बताया कि मंगलवार की शाम करीब सात बजे वीरेंद्र यादव उनके घर पहुंचे। मारपीट के एक मामले को लेकर वीरेंद्र यादव लोगों के बीच गलत बातें कह रहे थे। इसी मुद्दे पर बातचीत के दौरान वीरेंद्र यादव ने उनका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और उनके साथ छेड़खानी भी की। कहा कि मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने वीरेंद्र यादव की पिटाई की है।

वहीं, वीरेंद्र यादव ने आरोपों का खंडन किया। कहा कि एक व्यक्ति ने उनसे बताया था कि महिला नेता पर पहले हुए हमले के आरोपियों से जेल में मिलने का आरोप उन पर लगाया जा रहा है। इसी बात की सच्चाई बताने वह गए थे। जिस व्यक्ति ने यह बात बताई थी, उसकी पिटाई होने लगी। उसे बचाने के प्रयास में उन्हें भी चोटें आईं।
विज्ञापन

-
वर्जन...
दोनों पक्षों ने तहरीर देकर एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। - अरुण सिंह, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें