फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सड़क पर गिरा पेड़, 10 घंटे ठप रहा यातायात

विज्ञापन
अमड़ा धीना मार्ग पर गिरे पेड़ की डाल को काटते लोग। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
कंदवा। अमड़ा-धीना मार्ग पर मंगलवार की रात करीब 12 बजे अमड़ा बड़ी नहर पुलिया के पास पीपल का पेड़ टूटकर गिर गया। इससे करीब 10 घंटे तक आवागमन बाधित रहा। बुधवार को सुबह स्थानीय लोगों ने पेड़ को हटाया, तब यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

अमड़ा बड़ी नहर पुलिया के पास सड़क किनारे पुराना पीपल का विशाल वृक्ष है। मंगलवार की रात 12 बजे तेज हवा से उसका मोटा तना टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया। इसके बाद लोगों को वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ा। इससे उन्हें कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ा।
बुधवार को सुबह करीब 10 बजे स्थानीय लोगों ने मिलकर पेड़ को सड़क से हटाया, तब यातायात चालू हो सका। लोगों का कहना था कि सड़क किनारे के जर्जर और पुराने पेड़ों की छंटाई कराई जानी चाहिए, ताकि किसी तरह का हादसा न हो।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से सड़क पर गिरे पेड़ को काटकर हटा दिया गया है। अब यातायात पूरी तरह सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें