फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी आशुतोष यादव गिरफ्तार, तीन थानों की फोर्स ने पकड़ा 

Thu, 29 Oct 2020 11:46 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

चंदौली जिले के बलुआ क्षेत्र के कुरहना गांव के समीप तीन थानों की पुलिस से बृहस्पतिवार भोर में मुठभेड़ में गोली लगने के बाद 50 हजार के इनामी आशुतोष यादव उर्फ छिटकू को दबोच लिया। गोली उसके पैर में लगी है। उसके साथी प्रमोद यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बदमाश की चलाई तीन गोलियां बलुआ थाने की जीप में लगीं हैं। बदमाश का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। मौके से एक मोटरसाइकिल, एक कारतूस, तीन खोखे और एक पिस्टल बरामद हुई है। 

विज्ञापन


एएसपी प्रेमचंद ने बताया कि बलुुआ पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। तभी एक बाइक पर दो व्यक्ति संदिग्ध हाल में जाते दिखे। रुकने का इशारा किया तो वे गोली चलाते भागने लगे। गोली पुलिस जीप में जा लगी। इस पर बलुआ पुलिस ने बदमाशों के कैली-कुरहाना मार्ग की ओर भागने की सूचना वायरलेस पर दी। जिस पर मुगलसराय कोतवाली और अलीनगर पुलिस कुरहाना की ओर निकल पड़ी।

कुरहना गांव के समीप तीनों थाने की पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। दोनों ओर हुई फायरिंग में दो और गोलियां बलुआ पुलिस की जीप में लगीं। वहीं पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से गिर पड़ा। उसी दौरान सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे।

एएसपी ने बताया कि बदमाश आशुतोष यादव पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह चंदौली और बिहार में लूट, हत्या व छिनैती जैसे कई अपराधों को अंजाम दे चुका है। कुछ माह पूर्व चंदौली थाना क्षेत्र के धूरीकोट के पास हुई हत्या में आशुतोष की तलाश की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें