दुलहीपुर। स्थानीय बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान में चल रहे पीपी गुप्ता मेमोरियल क्रिकेट लीग में शुक्रवार को आर्य शौयै क्रिकेट क्लब ने कसीसी कोलकाता को 45 रनों से हरा दिया। आतिशी बल्लेबाजी कर टीम के जीत का ठोस आधार रखने वाले राम यादव मैन आफ दी मैच रहे।
टॉस जीतकर आर्य शौर्य स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए टीम ने 25 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। टीम की ओर से राम यादव ने 51 (4म4,6म1) रन, फैजी अहमद ने 50 (4म2,6म3) रन ओर आर्यन राय ने 34 (4म3,6म2) रनों का योगदान किया। केसीसी कोलकाता की तरफ से एस.के सोनू को दो जबकि राजीव मुफ्ती ने एक विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी केसीसी कोलकाता की टीम 25 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना सकी। टीम में विक्की चौधरी ने 34, एसके सोनू ने 19,अनीश ठाकुर ने 18 ओर अंकित पाठक ने 16 रन बना। आर्य शौर्य स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की तरफ से राहुल यादव ने तीन विकेट चटकाए। पवन त्रिपाठी ने दो,विशाल और अनिरुद्ध को एक-एक विकेट लिए। अंपायरिंग करण यादव और राज सिंह ने की जबकि मैच रेफरी सोजब हुसैन और मुकेश पटेल रहे।