पीडीडीयू नगर। एसपी आदित्य लांग्हे ने शुक्रवार को इन 30 शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम चंद्रमोहन गर्ग के पास रिपोर्ट भेजी है। इसमें सभी ऐसे लाइसेंस धारक हैं, जिनपर विभिन्न थानों में आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।
इसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिचरन सिंह उर्फ टुनटुन सिंह, सैयदराजा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन इम्तियाज खां उर्फ पप्पू, सैयदराजा के ही पूर्व चेयरमैन शंकर प्रसाद जायसवाल और छात्रनेता सिराजुद्दीन सहित 30 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त हो सकते हैं।
इस क्रम में चंदौली थाने से एक, सैयदराजा से 7, मुगलसराय थाने से 7, धीना थाने से 4, धानापुर थाने से 3, नौगढ़ थाने से 6 और चकरघट्टा थाने से 2 शस्त्र लाइसेंस धारकों का आपराधिक इतिहास होने के चलते एसपी ने डीएम को असलहों के निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट भेजा है।एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि सभी असलहा धारकों के विरुद्ध दर्ज आपराधिक मुकदमों को संज्ञान में लेते हुए यह रिपोर्ट भेजी गई है। सभी मामलों में अब डीएम स्तर से प्रक्रिया के तहत लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।