फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास न होने से नाराज होकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पडा़व। नियामताबाद विकास खंड अंतर्गत भोजपुर और चौरहट गांव में सीमा विवाद की वजह से विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी नाले की सफाई न होने और खड़ंजा न बिछाए जाने की वजह से हो रही है। इससे नाराज होकर सोमवार को दोनों गांवों के लोगों ने नाले के पास खड़े होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

नियमताबाद विकास खंड के चौरहट और भोजपुर गांव के सीमा पर वर्षों पहले दो सौ मीटर लंबा कच्चा रास्ता बनाया गया था। इसके बाद आज तक न तो यहां रोड बनाया गया और न ही नाले का निर्माण किया गया। कुछ माह पहले ग्रामीणों ने चंदा एकत्र कर छोटी नाली का निर्माण कराया लेकिन इसकी भी सफाई नहीं हो रही है। इससे नाली गंदगी से पट गया है और ओवरफ्लो होने लगा है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार सड़क निर्माण के लिए प्रधान के साथ, सचिव और ब्लाक स्तरीय अधिकारियों से शिकायत की। बावजूद इसके अब तक सुनवाई नहीं हो सकी। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने खूब नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नाली की सफाई और सड़क निर्माण नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में रामदुलारी, प्रमिला, मधु, ऋतु, संजू, गुरु प्रसाद, गोविंद, विजय, विश्वनाथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें