बबुरी। स्थानीय कस्बा में बने धान क्रय केंद्र पर धान खरीद न होने से नाराज किसानों ने बृहस्पतिवार को धरना दिया। चेतावनी दी कि यदि किसानों की धान नहीं खरीदी गई तो आंदोलन किया जाएगा।
किसानों ने आरोप लगाया कि क्रय केंद्र पर दो माह से धान खरीदबंद है। इससे क्षेत्रीय किसान धान बेचने के लिए परेशान हैं। शासन की ओर से सभी किसानों के धान को खरीदने का निर्देश दिया गया है। बावजूद यहां कोई कर्मचारी नहीं आ रहा है। चेतावनी दी कि यदि किसानों का धान नहीं खरीदा गया तो किसान उग्र आंदोलन करेंगे। चुनाव पर भी इसका असर पड़ेगा। धरना प्रदर्शन में विमल कुमार सिंह, देवराज सिंह, राहुल सिंह, हृदय सिंह ,राजेंद्र सिंह ,बब्लू सिंह ,पंकज सिंह, अजित सिंह, मुन्ना सिंह ,अशोक सिंह, संजय सिंह ,टुनटुन सिंह ,राम प्रताप सिंह, पुष्पराज सिंह, चिंटू ,दंगन सिंह ,गजेन्द्र सिंह रहे।