फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति बेचे जाने से नाराज पत्नी ने विषाक्त खाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ईसरगोढ़वा गांव में पति के पैतृक संपत्ति बेच दिये जाने से नाराज पत्नी ने बृहस्पतिवार की देर रात विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी राजगीर बाबूलाल चौहान और उसकी पत्नी उमरावती देवी के बीच किसी न किसी बात को लेकर आये दिन विवाद होता रहता था। लोगों ने बताया कि बाबूलाल चौहान ने अपनी पैतृक संपत्ति बेच दी थी। बृहस्पतिवार की रात जब इसकी जानकारी पत्नी उमरावती देवी (52) को हुई तो वह नाराज हो गई। इसके दौरान दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। ऐसे में नाराज उमरावती ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार वाले शव को घर ले आये। शुक्रवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उमरावती के दो पुत्र एवं एक पुत्री है, सभी बच्चों की शादी भी हो चुकी है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें