फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मुंशी पुलिया के पास ट्रेन से कटकर अज्ञात महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय–हावड़ा रेलवे रूट पर मुंशी पुलिया के पास रविवार सुबह करीब 11 बजे एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। महिला का शव पूरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। मृतका की उम्र लगभग 40 वर्ष आंकी जा रही है।
विज्ञापन

सूचना पर मझवार जीआरपी चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार मौर्य पहुंचे और रेलवे ट्रैक पर महिला का शव कई टुकड़ों में बंटा हुआ मिला। प्रथम दृष्टया महिला की मौत किसी ट्रेन से कटने के कारण प्रतीत हो रही है। शव की पहचान कठिन होने के कारण आसपास के थानों व संबंधित ग्रुपों में सूचना भेजी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें