फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकलडीहा के आधा दर्जन गांवों में बनेगा अमृत सरोवर

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। शासन की ओर से गांवों के सरोवरों को अमृत सरोवर के रूप में तैयार करने की पहल शुरू हुई है। इन सरोवरों के आसपास ग्रामीणों की सुविधा के लिए पाथवे, ग्रीन पार्क और शौचालय आदि बनाए जाएंगे। पहले चरण में विकासखंड के छह गांवों का चयन किया गया है। शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई।
विज्ञापन

गांव के पंचायत भवनों से लेकर सरोवरों को सजाने की पहल शासन स्तर पर शुरू है। इस क्रम में गांव के सरोवर को अमृत सरोवर के रूप में ढालने की कवायद तेज कर दी गई है। पहले चरण में विकास खंड के सांईसराय, बढ़वल खास, ताजपुर, विसुंधरी, पिपरी व शिवपुर गांवों का चयन किया गया है। यहां ग्रामीणों को सुबह-शाम टहलने के लिए पाथवे, बैठने के लिए कुर्सी, ग्रीन पार्क, शौचालय आदि की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके साथ ही सरोवर का पानी शुद्ध रखने की व्यवस्था व घाट का निर्माण भी कराया जाएगा। बीडीओ अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय को अमृत सरोवर के तहत चयनित गांवों को मूल रूप में लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें