Chandauli News: कार पर युवक के स्टंट का वीडियो वायरल होते हुए पुलिस इसकी तफ्तीश में लग गई। चंदौली के यातायात निरीक्षक ने कार्रवाई करते हुए कार को जब्त कर लिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कार पर करतबबाजी करना एक युवक को भारी पड़ गया। अमर उजाला के छह अगस्त के अंक में संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद यातायात पुलिस ने सोमवार को सड़क पर कार का दरवाजा खोलकर स्टंट करने वाले युवक पर 17 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और कार को जब्त करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
यातायात निरीक्षक सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें एक युवक हाइवे पर अपने कार का दरवाजा खोलकर करतबबाजी कर रहा था।
मामले को संज्ञान में लेते हुए मुगलसराय थाना क्षेत्र के परमार कटरा के रहने वाले मोहम्मद कैफ के खिलाफ कार्रवाई की गई। मामले में कार को जब्त कर आरोपी पर 17 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।