Chandauli News: वायरल ऑडियो को लेकर पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। ऑडियो क्लिप में पकड़े गए तस्करों को गरीब मजदूर बताकर उन्हें छोड़े जाने को लेकर बातचीत हो रही है।
चंदौली के नौगढ़ में गो-तस्करी के बदले रिश्वत मांगने का ऑडियो शनिवार को क्षेत्र के सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ऑडियो में सिपाही द्वारा एक व्यक्ति से पैसे मांगे जाने की बात की जा रही है। ऑडियो में सिपाही रुपये की डिमांड कर रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि चकरघटृटा थाना क्षेत्र में गौवंश की तस्करी का काम बिहार बॉर्डर पर धड़ल्ले से हो रहा है। लेकिन थाना स्तर पर पशु तस्करी करने वालों से मोटी रकम लेकर उन्हें संरक्षण देने का काम किया जा रहा है। वायरल ऑडियो थाने में तैनात उसी एक सिपाही का बताया जा रहा है, जो अवैध काम कराने वाले को सिफारिश करने वाले को कार्रवाई न करने का भरोसा दिला रहा है।
इतना ही नहीं इस ऑडियो में थानाध्यक्ष के साथ थाने के दो सिपाही और एक प्रधान का भी जिक्र कर रहा है। ऑडियो क्लिप में पकड़े गए तस्करों को गरीब मजदूर बताकर उन्हें छोड़े जाने को लेकर बातचीत हो रही है।
विज्ञापन
इस ऑडियो की चर्चा महकमें तक भी पहुंच चुकी है, लेकिन अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वायरल ऑडियो के बारे में पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्णमुरारी शर्मा ने कहा कि ऑडियो में कुछ तो गड़बड़ी नजर आ रही है, ऑडियो की जांच कराई जा रही है। उसके बाद कार्रवाई होगी।