निर्भयदास स्थित एक लाॅन परिसर में अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत शुक्रवार को नगर पंचायत सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इसमें मुख्य वक्ता भाजपा महिला सभा की जिला महामंत्री प्रियंका तिवारी ने कहा कि अहिल्याबाई दूरदर्शी महिला शासक थी। उन्होंने धर्म शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है। उनके शासनकाल में विद्वानों और कलाकारों को विशेष संरक्षण मिला था। उनका काशी विश्वनाथ मंदिर सहित तमाम मंदिरों और धर्मशालाओं की स्थापना में विशेष योगदान रहा।
मुख्य अतिथि चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने कहा की अहिल्याबाई का जीवन महिला सशक्तिकरण का प्रेरक उदाहरण है। नगर पंचायत की ओर से आयोजित समारोह में समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली मीना विश्वकर्मा, ज्योति गुप्ता, सुनीता सोनकर, अर्चना श्रीवास्तव, स्वाति केसरी, आरती जायसवाल, अनीता शर्मा, पूजा जायसवाल को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं को दिया गया जॉबकार्ड : कंदवा। क्षेत्र स्थित बरहनी ब्लॉक परिसर में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई। इस दौरान महिलाओं को नया जॉबकार्ड, आवास की चाभी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
उधर नगर पंचायत कार्यालय सभागार में अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। इस मौके पर मुख्य वक्ता रीना तिवारी ने अहिल्याबाई के जीवन के बारे में जानकारी दी।