साहूपुरी स्थित 220 केवी उपकेंद्र पर शनिवार और रविवार को मरम्मत कार्य किया जाएगा। दोनों दिन 33 केवी भुपौली, चंदासी, सूजाबाद, कुडाकला व साहूपुरी फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह सात से शाम के सात बजे के बीच आवश्यकतानुसार बाधित की जाएगी। यह जानकारी साहूपुरी उपकेंद्र के एसडीओ पुनीत श्रीवास्तव ने दी है। संवाद