फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agnipath Protest: चंदौली में उपद्रवियों ने पुलिस की जीप फूंकी, वाहनों पर किया पथराव, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी

Sun, 19 Jun 2022 03:49 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली

सार

अग्रिपथ योजना के विरोध में चंदौली में रविवार को युवाओं ने हिंसक प्रदर्शन किया। अलीनगर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में पुलिस की प्राइवेट जीप में आग लगा दी। 
विज्ञापन
चंदौली में उपद्रवियों ने पुलिस की जीप फूंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के चंदौली जिले में अग्निपथ योजना का विरोध दूसरे दिन भी जारी है। शनिवार को कुछमन रेलवे स्टेशन पर उपद्रव हुआ था। रविवार सुबह भी युवाओं ने उग्र प्रदर्शन किया। अलीनगर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में पुलिस की प्राइवेट जीप में आग लगा दी। उसके बाद जीप को नाले में गिरा दिया। वहीं सरकारी वाहनों पर पथराव कर तोड़फोड़ की।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी प्रकार घरों में घुसकर जान बचाई। सूचना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची तो उपद्रव कर रही युवाओं की भीड़ फरार हो गई। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। इधर, पीडीडीयू जंक्शन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हर आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।

गांव में मची अफरातफरी
अलीनगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह हमराहियों के साथ रविवार सुबह पेट्रोलिंग पर निकले थे। इसी दौरान मुस्तफापुर गांव के समीप 20 से 25 की संख्या में युवा एकत्रित थे। एसओ अभी उन युवाओं से पूछताछ कर ही रहे थे कि सिपाहियों ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे आक्रोशित युवाओं ने जमकर बवाल काटा। पुलिस की प्राइवेट जीप में आग लगा दी।

विज्ञापन

पुलिस वाहन पर पथराव - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही पथराव कर अन्य वाहनों में भी तोड़फोड़ की। किसी प्रकार पुलिसकर्मियों ने घरों में घुसकर जान बचाई और कंट्रोल को सूचना दी। इस दौरान अफरातफरी का माहौल बना रहा। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे जिले में खलबली मच गई। पुलिस-प्रशासन के अफसर चौकन्ना हो गए।
विज्ञापन

बवाल की सूचना पर पहुंची फोर्स - फोटो : अमर उजाला
थोड़ी देर बाद भारी संख्या में मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी उपद्रवियों को खदेड़ा। वहीं तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आईजी के सत्यनारायण, एसपी अंकुर अग्रवाल, एडिशनल एसपी चिरंजीवी मुखर्जी, सीओ अनिल राय, एस ओ सत्येंद्र विक्रम सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें