फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन के लिए किया प्रदर्शन

Wed, 08 Apr 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर विकास खण्ड के विशुनपुर ग्राम सभा के राजस्व गांव जीयनपुर गांव की महिलाओं ने समाजवादी पेंशन से वंचित होने पर मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए प्रधान और सेक्रेटरी के खिलाफ जांच कराने की मांग की।
ग्रामीण महिलाओं ने आरोप लगाया कि पूर्व में कुछ महिलाओं का नाम महामाया आर्थिक गरीब योजना तथा कुछ महिलाओं का रानी लक्ष्मी बाई योजना में चयन किया गया था।

सभी को पेंशन भी मिल रहा था। पूर्व की योजना बंद होने पर समाजवादी पेंशन में नाम भेजने के बजाय प्रधान और सचिव ने चयनित महिलाओं का नाम सूची से कटवा दिया। फिर से नाम भेजने के लिये एक हजार से पांच हजार रूपये की मांग कर रहें है। मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन करने वालो में मीरा देवी, संगीता देवी, सामरथी, सीमा, सुमन, रूकमीना देवी, सरिता, आशा, नगीना, हीरावती देवी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

उधर चकिया के अमरा उत्तरी गांव की लक्ष्मीबाई योजना की पात्र महिलाओं ने समाजवादी पेंशन की सूची से बाहर किए जाने पर आक्रोश जताते हुए चकिया तहसील दिवस पर प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप था कि समाजवादी पेंशन योजना से उनको हटाकर अपात्रों को सूची में सम्मिलित कर दिया गया। प्रदर्शन में शशिबाला, बेचनी देवी, आशा देवी,आदि रहीं।
विज्ञापन

 अदिता देवी, सूखा देवी, शारदा देवी, शकुंतला आदि महिलाएं शामिल थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें