फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग के मार्ग में परिवर्तन से किसानों को लगा झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/कंदवा। जनपद को गाजीपुर जिले से जोड़ने वाले सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन बनने का सपना अधूरा रहा गया है। नए सर्वे के मुताबिक अब सड़क कंदवा क्षेत्र की बजाए मरूई, रेवसा होकर सिकठा व सिसौड़ा होते हुए जिगना घाट से निकलेगी और करंडा ब्लॉक होते हुए महाराजगंज, गाजीपुर तक जाएगी। नए सर्वे के बाद कंदवा क्षेत्र के किसानों में मायूसी देखी जा रही है। फोरलेन न बनने से उनके सपनों पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान सैयदराजा-जमानिया मार्ग को फोर लेन बनाने के लिए 1561 करोड़ रुपए का बजट जारी करने की सूचना से कंदवा क्षेत्र के लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई थी। सबसे ज्यादा खुशी उन किसानों को हुई थी जिनकी ज्यादा जमीन सड़क से सटी हुई है। उन किसानों को भरोसा था कि सरकार द्वारा सड़क निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहित की जाएगी और उन्हें बाजार मूल्य से चार गुना ज्यादा मुआवजा मिलेगा। वहीं व्यवसाय व रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। इसे लेकर किसानों ने हसीन सपने भी देखना शुरू कर दिया था। चट्टी चौराहों पर लोग चार गुना मुआवजा राशि को लेकर ही चर्चा करते नजर आ रहे थे लेकिन अब नई सड़क के सर्वे किए जाने और फोर लेन बनने की चर्चा से उन किसानों में मायूसी साफ देखी जा रही है। मार्ग के फोरलेन न बनने से लोगों के हसीन सपने टूटते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें