फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण का प्रचार अभियान थमा

Mon, 30 Nov 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में चल रहे ग्राम पंचायत निर्वाचन के तहत आगामी एक दिसंबर को द्वितीय चरण के मतदान के मद्देनजर नियामताबाद और सकलडीहा विकास खंड क्षेत्रों में रविवार की  शाम चार बजे प्रचार अभियान थम गया।
विज्ञापन



    इसी के बाद प्रत्याशियों का जोर घर घर जाकर वोटरों से संपर्क करने पर बढ़ गया है। यहां एक दिसंबर से सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वोट डाले जाएंगे।

उधर दोनों विकास खंडों के 192 ग्राम पंचायतों में मतदान संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। निर्वाचन के दिन 223 केंद्रों पर  तीन लाख 91 हजार 843 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


रविवार को जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने कलेक्ट्रेट में पत्रकारों को चुनाव की तैयारियों पर जानकारी दी।


जिलाधिकारी ने बताया कि सकलडीहा और नियामताबाद ब्लाक में एक दिसंबर को पूर्वाह्न सात से अपराह्न चार बजे तक वोट  डाले जाएंगे। नियामताबाद में  88 ग्राम प्रधान और 1016 सदस्य पद के लिए दो लाख  तीन हजार 480 मतदाता मतदान  करेंगे। 


ब्लाक में 60 संवेदनशील, 16 अतिसंवेदनशील और  सात अतिसंवेदनशील प्लस केंद्र चिह्नित किए  गए हैं। ब्लाक को दस सेक्टर और दो जोन में  बांटा गया है। वहीं  सकलडीहा में ग्राम प्रधान के 104 और पंचायत सदस्य के 1469 पदों के लिए मतदान होगा। यहां कुल मतदाताओं की संख्या एक लाख 88 हजार 363 है।

ब्लाक के सभी  122 मतदान केंद्र संवेदनशील और अतिसंवेदनशील चिह्नित हैं।
 क्षेत्र को तेरह सेक्टर और दो जोन में बांटा गया है। नियामताबाद के बड़े ग्राम पंचायतों में अलग से आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।

बताया कि  सभी  बूथों की वीडियोग्राफी  की जाएगी और  फर्जी मतदान करने वालों को जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस कर्मियों की इस मामले में कोताही दंडनीय होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें