फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: महिला की मौत के बाद हॉस्पिटल के बाहर भारी हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Sun, 09 Jun 2024 06:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

Chandauli News: आक्रोशित मृतका के परिजन शव लेकर पचफेड़वा स्थित अस्पताल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिए। सूचना पर अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मयफोर्स पहुंचे। उन्होंने समझा-बूझाकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा स्थित एसएस हॉस्पिटल में रविवार की शाम एक महिला की मौत होने के बाद अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बूझाकर उन्हें शांत कराया।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के फगुईया बसारिकपुर निवासी मोहन प्रसाद की आयुष्मान कार्ड धारक सावित्री देवी (57) की तबीयत खराब होने पर उनके पुत्र दीपक ने उसे पचफेड़वा स्थित एसएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां जांच के दौरान उनकी किडनी में पथरी पाई गई।

विज्ञापन


इसका ऑपरेशन उक्त अस्पताल में शनिवार को किया गया। परिजनों के अनुसार ऑपरेशन के बाद उसकी हालत खराब होने लगी। तब एसएस हॉस्पिटल के डॉक्टर ने उसे वाराणसी के हेरिटेज हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे चितईपुर के एक निजी अस्पताल में परिजन ले गए।
विज्ञापन




रविवार की दोपहर साढ़े बारह बजे उसकी मौत हो गई। साथ ही डॉक्टरों ने ऑपरेशन में लापरवाही होने की बात कही। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें