फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पर दर्दनाक हादसाः पूजा देखकर घर लौट रहे किशोर के पेट में घुसी बांस की बल्ली, मौके पर मौत  

Thu, 11 Nov 2021 09:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

बाइक से छठ पूजा कार्यक्रम देखकर घर लौट रहे किशोर के पेट में बांस की बल्ली घुसने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
bamboo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के नौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम विशेषरपुर में छठ पूजा देखकर लौट रहे एक किशोर की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह गिर गया और बगल के टाटी में लगी बांस की बल्ली उसकी पेट में घुस गई। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता, उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


थाना नौगढ़ के विशेषपुर निवासी छोटेलाल (16) पुत्र राजनाथ बृहस्पतिवार को भोर में गांव में स्कूल के पास बंधी में हो रहे छठ पूजा कार्यक्रम को देखने गया था। सुबह आठ बजे बाइक पर अपनी भांजी काजल (08 वर्ष) को बैठाकर घर आ रहा था।

वह गांव के निकट पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित हो गई और गिरने के दौरान एक घर के सामने टाटी में लगे बांस की बल्ली उसके पेट में घुस गई। चिल्लाने के बाद लोग दौड़े, घरवालों के एंबुलेंस बुलाने से पहले ही उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रूप से घायल भांजी का इलाज क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक की रफ्तार काफी तेज थी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसकी बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। बाइक अनियंत्रित होने पर छोटेलाल काफी दूरी तक जमीन पर घिसटता हुआ चला गया। इसके बाद बाद बांस की बल्ली उसके पेट में घुस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें