फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील प्रशासन के खिलाफ लामबंद हुए अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय तहसील में चार कानूनगो और कंप्यूटर आपरेटर के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद अधिवक्ता अब तहसीलदार को हटाने की मांग कर रहे हैं। सोमवार को तहसील खुलते ही अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पूरे तहसील परिसर में घूमकर अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी ने कार्रवाई की है लेकिन मुख्य भ्रष्टाचारी कानूनगो और लेखपाल पर कार्रवाई नहीं हुई। दूसरे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर खानापूर्ति की गई है। अधिवक्ताओं ने पूरे तहसील परिसर में तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसीलदार को हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि जब तक तहसील प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई नहीं होता है तब तक अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर पूर्व महामंत्री सुरेंद्रकांत मिश्र, शैलेन्द्र पांडेय, रामराज यादव, उपेन्द्र नारायण सिंह, प्रभु पाठक, उमाशंकर, सोनू सिंह, रामकीर्तन सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें