फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक निदेशक को प्रतिकूल प्रविष्टि, सीएमओ को कठोर चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन जन शिकायतों को निस्तारित करने के बजाय अफसर दूसरे कार्यों में ज्यादा दिलचस्पी लेते हैं। इसके चलते मामले डिफाल्टर की श्रेणी में चले जाते हैं। ऐसे में शासन की ओर से जारी रैंकिंग में जनपद आखिरी पायदान पर पहुंच गया। अफसरों की कार्यशैली से तंग आकर डीएम संजीव सिंह ने कार्रवाई का डंडा चलाना शुरू कर दिया है। उन्होंने सहायक निदेशक (एडी) रेशम को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के साथ सीएमओ को कठोर चेतावनी पत्र भेजा है।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में प्रार्थना पत्र देने के बाद भी अफसर फरियादियों की समस्याओं का निदान नहीं करते हैं। मजबूरी में लोग शासन तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने लगे हैं। किंतु लापरवाह अफसर ऑनलाइन शिकायतों को तय अवधि के अंदर निस्तारित करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इसके चलते कुछ शिकायतें डिफाल्टर श्रेणी में दर्ज हो जाती हैं। इससे शासन में जिले की खराब छवि प्रदर्शित होती है। डीएम संजीव सिंह ने लापरवाह अफसरों को चिह्नित करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। उन्होंने सहायक निदेशक (रेशम) को लापरवाही पर प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करके स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं सीएमओ डा. वीपी द्विवेदी को कठोर चेतावनी पत्र जारी किया है। बताया कि ऑनलाइन शिकायतों को त्वरित गति से निस्तारित नहीं करने वाले अफसरों के खिलाफ शासन को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें