फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन में अदिति ने रजत पदक जीता

विज्ञापन
बरेली में आयोजित प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में रजत विजेता अदिती। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चकिया के मौलाना आजाद इंटर कॉलेज की छात्रा अदिति केसरी ने प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर चकिया और चंदौली का नाम रोशन किया है। बरेली में आयोजित प्रतियोगिता में अदिति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

इससे पहले अदिति जिला और मंडल स्तर की प्रतियोगिताओं में पहला स्थान हासिल कर चुकी हैं। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अदिति की सफलता की जानकारी मिलने पर समाजसेवी प्रदीप गुप्ता, नगर अध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, राजन गुप्ता और गोपाल गुप्ता समेत अन्य लोग उनके घर पहुंचे। उन्होंने अदिति को शॉल, कपड़े और मिठाई देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समाजसेवी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन और सहयोग जरूरी है। उन्होंने अदिति को भविष्य में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान अदिति के माता-पिता को भी बधाई दी गई। लोगों ने कहा कि अदिति ने अपनी मेहनत के दम पर चकिया के साथ पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें