फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: खुले में मांस-मछली बेचने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया गया। अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रतन वर्मा ने कहा कि कि खुले में मांस-मछली बेचने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम न्यायिक ने सभी फेरीवालों और छोटे फुटकर खाद्य विक्रेताओं के लाइसेंस व पंजीकरण के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। वहीं, मिड-डे मील, बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित खाद्य पदार्थों के अनिवार्य रूप से सर्विलेंस नमूने लेने को कहा।
उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के ईओ को खुले में मांस बेचने वाली दुकानों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर तत्काल कानूनी कार्रवाई करने और ऐसी दुकानों को बंद कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस और पंजीकरण की संख्या बढ़ाने के लिए भी अभियान चलाने को कहा गया। बैठक में जिला विकास अधिकारी श्वेता सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी मनीष विक्रम, बीएसए सचिन कुमार, सीसीआई के प्रदेश उपाध्यक्ष और उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति के राष्ट्रीय सचिव संजय श्रीवास्तव, व्यापार मंडल के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें