फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी करने का आरोपी गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ छेड़खानी का आरोप लगाकर बुधवार की रात पीड़िता के पिता ने एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बृहस्पतिवार को आरोपी को पकड़ कर मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि बुधवार की शाम जब वह दुकान जा रही थी तब जितेंद्र बिंद ने उसके साथ छेड़खानी की। कहा कि कुछ दिन पूर्व भी आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की थी। तब उसने लोकलाज के भय से इसकी जानकारी घर वालों को नहीं दी थी। बुधवार को युवक द्वारा दोबारा छेड़खानी किए जाने पर उसने अपने घर वालों को घटना की जानकारी दी। तब पीड़िता के पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इस संबंध में सीओ भुवनेश चिकारा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें