फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु लदे वाहन का पीछा करते समय पुलिस की जीप पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। चकिया-नौगढ़ मार्ग पर पशु तस्करी की सूचना पर बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने एक वाहन का पीछा किया। डुमरिया मोड़ के पास पुलिस की जीप अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इस घटना में पांच पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। घटना के बाद तस्कर वाहन और उसमें लदे गोवंश छोड़कर भाग गए। घायल पुलिसकर्मियों को चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है पुलिस की जीप पर पशु तस्करों ने टक्कर मार दी जिसकी वजह से गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन

नौगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि पिकअप से पशुओं को तस्करी कर बिहार की तरफ ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस की टीम ने सड़क पर नाकेबंदी कर वाहनों की तलाश शुरू कर दी। डुमरिया मोड़ पर एक पिकअप आते देख पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने पिकअप की रफ्तार तेज कर दी। पुलिस ने भी वाहन का पीछा किया। इस दौरान डुमरिया मोड़ के पास पुलिस का वाहन पलट गया। जिसमें सवार राकेश यादव (25), मनीष चौहान, रविंदर यादव, मनीष कुमार साहनी और प्रमोद यादव जख्मी हो गए। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन और उसमें लदे गोवंश को घटना स्थल से कुछ दूरी पर खड़ा कर जंगल के रास्ते भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को चकिया स्थित जिला संयुक्त अस्पताल पहुंचाया। इस घटना से इलाके में हड़कंप है। सीओ नक्सल नीरज सिंह ने बताया कि टक्कर के बाद मौका देखकर पशु तस्कर वाहन छोड़कर जंगल में फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप पर लदे 6 पशुओं को मौके पर बरामद किया है। जिसमें एक बैल की मौत हो गई। गाड़ी और पशुओं को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें