फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित... मालवाहक के धक्के से पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र के अवहीं पुलिस चौकी अंतर्गत महुजी गांव के समीप धानापुर-अवहीं मार्ग पर रविवार की दोपहर एक मालवाहक के धक्के से बाइक पर पीछे बैठे पिता की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर घटना के बाद चालक मौका पाकर वाहन लेकर भाग निकला। बाइक चला रहा युवक हेलेमेट पहने हुए था।
विज्ञापन

परसिया, रामगढ़ निवासी लक्ष्मी नारायण यादव (50) अपने पुत्र अंकुर (25) के साथ जमानिया से वापस लौट रहे थे। रास्ते में महुजी गांव के पास बाइक चला रहे अंकुर के मोबाइल पर किसी रिश्तेदार का फोन आया। इसपर वह बाइक रोककर फोन से बात करने लगा। इस बीच तेज गति से पीछे से आ रहे एक मालवाहक ने किनारे खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की तेज आवाज सुनने के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी और दोनों घायलों को समीप के निजी अस्पताल में ले गए। यहां जांच के बाद डाक्टरों ने लक्ष्मी नारायण को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल अंकुर को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद मृतक व घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें